फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसानों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में खोले गए गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भारतीय खाद्य निगम मंडल प्रबंधक जम्मू प्रवीण गौतम ने प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण नीरज कुमार और संबंधित मंडी गुणवत्ता निरीक्षकों के साथ जिला कठुआ की विभिन्न मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां किसानों और मंडी ठेकेदारों से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कीड़ियां गंडयाल, भजवाल, पल्ली मोड़, जखबड़, नगरी परोल, मुकुंदपुर, सांझी मोड़, मढ़ीन, राजपुरा और छन्न रोडिया में स्थापित मंडियों में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और मंडी ठेकेदारों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिले के पंजीकृत किसानों को भुगतान के रूप में भारतीय खाद्य निगम को गेहूं बेचने के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को बताया कि अधिकृत मंडियों में फसल की तौल के बाद 48 घंटे के भीतर उन्हें डीबीटी के माध्यम से फसल का भुगतान किया जाएगा। मंडल प्रबंधक ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसी भी प्रकार की सीमा के बिना जम्मू-कश्मीर में उच्चतम सीमा तक खरीद करने के लिए तैयार है। लिहाजा किसानों को भी इसका लाभ उठाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें