फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नकली सोना बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की ओर से नकली सोना बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपीसंवाद
विज्ञापन
पुलिस ने शहर में नकली सोने के आभूषण बेचने के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, जो लंबे समय से कठुआ और पड़ोसी राज्य के पंजाब के पठानकोट व फतेहपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश में सक्रिय थे।
विज्ञापन

पुलिस को 22 सितंबर को शहर के आभूषण कारोबारी से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया है और अपनी निजी जरूरतों को लेकर सोने के आभूषणों को बेचना चाहता है। इसी बीच सोने की प्राथमिक जांच में दुकानदार ने आभूषणों को शुद्ध पाया, लेकिन पारंपरिक तरीके से जांच करने पर अशुद्ध पाए गए। इसकी भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीएसआई रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। सुरागरसी के बाद इस टीम ने तीनों आरोपियों को फतेहपुर पंजाब से धर दबोचा।
गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क ने बताया कि तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से न केवल पड़ोसी राज्यों में बल्कि यूटी में भी कई जगहों पर दुकानदारों को ठग चुके हैं। इनकी पहचान ब्रिज राज सिंह निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश, चिराग गौतम और श्रेष्ठ गौतम निवासी गौतम बुधनगर और मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। चाढ़क ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने हमसे संपर्क किया है, ताकि मामले की जांच हो सके कि इनका गिरोह किस-किस इलाके में सक्रिय था। फिलहाल तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर उनका रिमांड लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें