फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मजदूरों की कमी से एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य की गति धीमी

Sat, 24 May 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के कारण लौटे मजदूरों की नहीं हो सकी वापसी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनने पर ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटे मजदूर वापस नहीं आ सके हैं। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण और एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।

चड़वाल में एक्सप्रेस वे के फ्लाईओवर का काम पहले सामान्य गति से चल रहा था लेकिन प्रवासी मजदूरों के जाने से इसकी गति बेहद धीमी हो गई है। फ्लाईओवर के करीब पांच पिलर पर स्पैन डालने का काम ही अभी तक पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

पर्याप्त मजदूर न होने के कारण पहले 5 से 6 दिनों में पूरा होने वाले काम को अब 10 से 15 दिन लग रहे हैं। मजदूरों की कमी और निर्माण कार्य में देरी कारण इस फ्लाईओवर समेत तरनाह नाले और बनेड़ा में बन रहे फ्लाईओवर की रफ्तार भी धीमी हुई है।
इस कारण आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ी हैं। क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान हाईवे के यातायात को परिवर्तित मार्गों पर चलाया जा रहा है। जहां मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे परेशान लोगों ने शासन, प्रशासन से निर्माण कार्य की गति तेज करने की मांग की है ताकि निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो। हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बहाल हो और लोगों को जाम, धूल, मिट्टी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें