फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड की समस्या का समाधान न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
शहर के जनरल बस स्टैंड पर व्याप्त समस्याओं के बारे में जानकारी देते बस आपरेटर। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के जनरल बस स्टैंड पर व्याप्त समस्याओं के समाधान पर प्रशासन की ओर से गंभीरता न दिखाए जाने पर बस आपरेटरों ने रोष जताया है। बुधवार को जम्मू कठुआ पैसेंजर बस सर्विस यूनियन ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर बस आपरेटरों द्वारा नगर परिषद को दिया जाने वाला राजस्व बंद करने की चेतावनी दी है। समस्या के बाबत जम्मू कठुआ पैसेंजर बस सर्विस यूनियन के जनरल मैनेजर रशपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 में बने इस बस अड्डे पर आज तक न नियमित पानी की सप्लाई की कोई व्यवस्था की गई और न ही साफ-सफाई का कोई प्रावधान बनाया गया। बस अड्डे के चारों फैली गंदगी और वहां उगी झाड़ियों के कारण मच्छरों का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की कीमत वाली बसों की सुरक्षा के मद्देनजर बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को यहीं सोना पड़ता है। ऐसे में मच्छरों के कारण रात गुजारना भी भारी हो जाता है। वहीं बस अड्डे पर रोशनी का भी कोई प्रबंध नही है। इस समस्या के समाधान के लिए वह लोग दर्जनों बार नगर परिषद और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इस मौके पर जम्मू कठुआ पैसेंजर बस सर्विस यूनियन के मैनेजर अनूप वालिया, विजय शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश जम्वाल, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें