फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक्सप्रेस वे की जद में आने वाली जमीन खाली करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे परियोजना की जद में शहर से सटे जराई में आने वाली जमीन को लेकर गतिरोध के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है। लगातार विरोध कर रहे ग्रामीणों को दो टूक कहा गया है कि एक्सप्रेस वे की 200 फुट पट्टी जद में आने वाली जमीन को सोमवार तक हर हाल में खाली कर दें। वहीं क्षेत्र में प्रस्तावित जंक्शन के लिए अधिग्रहित जमीन पर काम फसल की कटाई के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल दिसंबर माह में ही दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए जराई पंचायत के भजवाल में लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। जमीन पर मालिकाना हक को लेकर कई जगह विवाद सामने आए। ऐसे में मुुआवजे को लेकर भी प्रक्रिया जारी थी। फिलहाल तीन महीने बीतने के बाद अब प्रशासन केंद्र की इस परियोजना को पूरा करने के लिए सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है।
बुधवार को भजवाल पंचायत में एक्सप्रेस वे का काम शुरू होने पर एक बार फिर क्षेत्र के लोगों ने विरोध दर्ज करवाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार ने ग्रामीणों से दो टूक कहा कि सोमवार तक वे एक्सप्रेस वे की 200 फुट पट्टी की चपेट में आने वाली जमीन को खुद खाली कर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जंक्शन के लिए जमीन फसल की कटाई के बाद ही ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें