बनी में कबड्डी मैच के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
बनी में अंतरविद्यालयीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
बनी। अंतरविद्यालयीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-14 आयुवर्ग में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वॉलीबॉल (अंडर-17) आयुवर्ग में हाई स्कूल सित्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में हाई स्कूल दौला को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। हाई स्कूल दौला की टीम उपविजेता रही। वहीं, बैडमिंटन (अंडर-17) प्रतियोगिता में हाई स्कूल चांदल की छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में हाई स्कूल बनी की टीम ने कड़ी टक्कर दी और उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना का विकास कर उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना रहा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल बनी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद ने किया। उद्घाटन समारोह में जोनल फिजिकल एजूकेशन अधिकारी जिया लाल, मास्टर राकेश गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित थे।