फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठवीं, नौंवी की परीक्षाएं 17 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आठवीं और नौंवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च से शुरू होने जा रही है। टी-2 की परीक्षा के लिए डाइट बसोहली की ओर से डेटशीट मंगलवार को जारी कर दी गई है। आठवीं की वार्षिक परीक्षा में इस बार जिले के निजी और सरकारी स्कूलों से कुल 8507 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं नौंवी कक्षा में सरकारी स्कूलों के 4848 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। खास बात यह है कि इस बार प्रश्न पत्र डाइट बसोहली की जगह संबंधित स्कूल ही तैयार करेंगे। उत्तर पुस्तिका भी संबंधित स्कूलों में ही जांची जाएंगी। कोरोना महामारी के चलते डाइट की ओर से यह प्रणाली अपनाई गई है।
विज्ञापन

उधर, पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाएं भी मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी। कई स्कूलों की ओर से शिक्षा निदेशालय के निर्देश को देखते हुए पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में यह स्कूल भी अब मार्च के तीसरे सप्ताह से परीक्षाएं आयोजित करेंगे। डाइट प्रधानाचार्य जेल कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर शेडयूल जारी कर दिया गया है। निर्देश जारी किए गए हैं कि पहली से सातवीं तक की परीक्षाएं बच्चों के अनुकूल मूल्यांकन पर आधारित होनी चाहिए।
आठवीं और नौंवी की परीक्षाएं सामान्य परीक्षाओं की तरह ही 65 प्रतिशत सिलेबेस पर आधारित होंगी। स्कूलों को आठवीं और नौंवी के लिए सैंपल पेपर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसी के आधार पर प्रत्येक स्कूल पेपर तैयार करेगा और जांच भी स्कूलों में ही होगी। इसके बाद क्लस्टर हेड के पास इन स्कूलों को 31 मार्च तक परिणाम जमा करवाना है। परिणामों की घोषणा डाइट बसोहली की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन तारीख विषय
बुधवार 17 मार्च अंग्रेजी
शुक्रवार 19 मार्च सोशल साइंस
सोमवार 22 मार्च गणित
बुधवार 24 मार्च हिंदी/उर्दू
शुक्रवार 26 मार्च साइंस
शनिवार 27 मार्च वोकेशनल सब्जेक्ट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें