फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस की प्रताड़ना पर बिफरे पूर्व सैनिक, विधायक से की शिकायत

विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैनिक पुलिस प्रताड़ना के ​​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व सैनिक को परेशान करने की घटना का जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के कड़ा संज्ञान लिया। शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक डॉ. भारत भूषण से मामले की शिकायत की और पूर्व सैनिक को प्रताड़ित करने के प्रयास बंद करवाने की मांग की।
विधायक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के चेयरमैन कर्नल पीएल चौधरी ने बताया कि उनके साथी गोविंदसर निवासी सूबेदार मेजर लालचंद को वहां स्थित एक सीमेंट निर्माण औद्योगिक इकाई प्रबंधन द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। करीब बीस साल से इसी परेशानी के कारण उन्होंने अपनी दो कनाल भूमि औद्योगिक इकाई प्रबंधन बेच भी दी। इसके बाद भी उन्हें परेशान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इकाई की ओर से फैलाए जाने वाले प्रदूषण के कारण उनकी जमीन भी अब बंजर हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सीमेंट निर्माण औद्योगिक इकाई के मालिकों ने इकाई को बेच दिया था। इस दौरान उन्होंने अपना कुछ कबाड़ जो उन्हें अपनी जमीन में रखना था। उसका ढेर उन्होंने पूर्व सैनिक की जमीन पर लगा दिया। पूर्व सैनिक ने जब उसका विरोध करते हुए उक्त कबाड़ को अपनी जमीन से हटाकर उनकी जमीन रखवाया तो इकाई के मालिकों ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
अब आए दिन पुलिस उनके साथी को पूछताछ के नाम पर बुला लेती है जिससे घंटों उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि पुलिस भी इस मामले के सत्य से परिचित है लेकिन इकाई के मालिक धन-बल का प्रयोग कर बार-बार पुलिस पर दबाव बनाकर उनके साथी को परेशान कर रहे हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने विधायक से ही है। जिन्होंने इस बारे में एसएसपी कठुआ से बात कर मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी एकता को प्रदर्शित करते कहा कि वह भारतीय सेना के अनुशासित जवान हैं जो कभी भी कानून हाथ में नहीं लेते। लिहाजा वे अपनी मांग लोकतांत्रिक तरीके उठा रहे हैं। अभी तक पुलिस की ओर से उन्हें इस मामले में सहयोग मिला है। लेकिन अगर पूर्व सैनिक का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह लोग अन्य विकल्प पर भी विचार करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सतपाल चौधरी, प्रेम कुमार, नसीब सिंह, दिलीप सिंह, दर्शन लाल बहादुर सिंह, लेख राज, ताराचंद सहित कई अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें