फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सैनिकों ने युद्ध स्मारक के निर्माण में देरी पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की शनिवार को जंगलाेट मोड़ स्थित कार्यालय में मासिक बैठक की गई। इसमें पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए प्राण देने वाले वीर जवानों की याद में जिला मुख्यालय पर बनने वाले युद्ध स्मारक के निर्माण में देरी पर चिंता जताई।
विज्ञापन

एसोसिएशन की परंपरा के अनुसार बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी ने सरकार द्वारा सैनिकों को मिलने वाले भत्तों में की जाने बढ़ोत्तरी के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से आठवें पे-कमीशन के लागू होने से पहले अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी शक्ति है इसे मजबूत कर हम अपने हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। युद्ध स्मारक के निर्माण में देरी के मामले में भी हमारा एकजुट न होना बड़ी समस्या है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को एक मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर कैप्टन नसीब सिंह ने पूर्व सैनिकों को स्पर्श, ईसीएचएस और कैंटीन सेवा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उसके समाधान की जानकारी दी। बैठक में कर्नल एनसी बसोत्रा, कैप्टन सूरज सिंह, सूबेदार सुभाष शर्मा, सूबेदार लाल चंद, कैप्टन जगदीश सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें