फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घटना के लिए जिम्मेदारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएं

विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैनिक मासिक बैठक करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पूर्व सैनिकों ने बिलावर के लोहाई मल्हार क्षेत्र में हुई तीन लोगों की हत्याओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। चेयरमैन सेवानिवृत्त मानद कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि बिलावर में हुई घटना बहुत दुखद है। इससे पूरे जिले के लोगों में उबाल है।
इस घटना से पीड़ित परिवारों को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई केवल इस घटना के जिम्मेदारों को उनके अंजाम तक पहुंच कर ही की जा सकती है। लिहाजा इस पर तुरंत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। पठानिया ने कहा कि सरकार के पास हर तरह के संसाधन उपलब्ध है, लिहाजा उसे ही इसके लिए पहल करने की जरूरत है। इसके लिए एक जिम्मेदार नागरिक संगठन होने के नाते जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन अपना हर तरह का सहयोग देने के लिए हमेशा से तैयार है। क्योंकि इसको अगर अभी नहीं रोका गया तो इस तरह की घटनाएं पूरे जिले को अपनी चपेट में ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन के प्रधान मनोहर सिंह, उपचेयरमैन बलवीर सिंह जसरोटिया महताब सिंह, तरसेम सिंह, मदन सिंह, थुडू सिंह, मेजर सिंह, रतन वर्मा, सुख राम, जाट राम शर्मा, सिमर सिंह चिब कमल सिंह पुनिया, रमेश चंद सियोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें