फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के विधायक ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलावर उपजिला अस्पताल में शनिवार को हुआ था हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शनिवार को बिलावर उपजिला अस्पताल परिसर और उसके बाहर बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह पर हमला करने के मामले में उन्होंने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। विधायक ने कहा कि लोहाई मल्हार में मृत मिले तीन लोग उनके रिश्तेदार थे और वो सांत्वना के तौर पर अस्पताल पहुंचे थे।
इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि हमलावरों ने उन्हें दोबारा बिलावर में न आने की चेतावनी भी दी। विधायक डॉ. रामेश्वर पर उस समय कुछ लोगों ने हमला किया था जब वे शनिवार को बिलावर पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई है। बताया कि लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर भी सोचना चाहिए। रामेश्वर सिंह ने कहा कि लोहाई मल्हार के इच्छू में हुई वारदात पहली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में इससे पहले बदनौता हमला, बिलावर के बाथरी में दो लोगों के शव मिलने का मामला सामने आ चुका है। बनी ढग्गर का इलाका भी आतंक प्रभावित रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र लगातार टारगेट हो रहा है। अबतक हुए किसी भी मामले की सही जांच या संतुष्ट करने वाली जांच नहीं हुई है। उधर, बिलावर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि जब से वे आतंकवाद को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, समय रहते कार्रवाई की जाती तो मामले इतने नहीं बढ़ते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें