फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीमार पिता का इलाज कराने पहुंचे पूर्व सरपंच की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मुनी पंचायत के दो बार सरपंच रहे रमेश कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच बीमार पिता का इलाज करवाने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनके पिता को जीएमसी रेफर कर दिया। इसके बाद पूर्व सरपंच की तबीयत अस्पताल परिसर में ही बिगड़ गई और वह बेहोश हो गिर पड़े। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने पूर्व सरपंच के स्वास्थ्य की जांच की जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो बार सरपंच रह चुके रमेश कुमार हर समय लोगों की मदद को तत्पर रहते थे। उनकी मौत से बिलावर इलाके में शोक की लहर है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें