फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीड़ित परिवारों से मिलने बिलावर जा रहे लाल सिंह और मनोहर लाल को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/रामकोट। बिलावर के लोहाई मल्हार में तीन लोगों की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा को पुलिस ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी। दिनभर उन्हें रोका रखा गया। पुलिस ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का उन्हें हवाला दिया।

रविवार को चौधरी लाल सिंह को गलक इलाके में रोका गया और पुलिस चौकी रामकोट ले जाया गया। चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया था। शाम चार बजे के करीब चौधरी लाल सिंह रामकोट से बिलावर की ओर रवाना हुए। उधर, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा को भी डींगा अम्व इलाके में पुलिस ने रोका, दोपहर बाद उन्हें भी आगे जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी लाल सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर आरोप लगाया कि बिलावर क्षेत्र में हो रही घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा के विधायकों से इस्तीफा देने की मांग की और पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। चौधरी लाल सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा के विधायकों को क्यों नहीं रोका गया, जबकि उन्हें और डॉ. शर्मा को रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें