फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उत्साह, तीन दिन में 233 ने करवाया पंजीकरण

Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्री अमरनाथ पंजीकरण के लिए कतार में लगे लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पंजीकरण के तीसरे दिन 43 भक्तों ने करवाया यात्रा के लिए पंजीकरण
विज्ञापन

पिछले साल यात्रा सीजन के दौरान जिले से 400 भक्तों ने करवाया था पंजीकरण
कठुआ। जिले में श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह है। गत 16 अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुरू हुए पंजीकरण का सिलसिला जारी है। यहां तीन दिन में 233 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है।
यात्रा पंजीकरण को लेकर शनिवार को शाखा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। यहां 43 भक्तों ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया। इसमें बालटाल मार्ग पर बाबा का दर्शन करने वाले 20 और पहलगाम के रास्ते जाने वाले 23 यात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष जहां पूरे यात्रा सीजन के दौरान कठुआ जिले से 400 के करीब भक्तों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं, इस बार तीन दिन में ही पंजीकरण का आंकड़ा 233 पहुंच चुका है। इसमें 93 भक्त बालटाल और 140 भक्त पहलगाम के रास्ते बाबा का दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा की ओर जाएंगे। इसमें सबसे खास पहलू यह है कि इनमें 75 महिला श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
लोगों के उत्साह को देखते हुए बैंक ने एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की है। इसमें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोगों को पंजीकरण करवाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
आशीष जम्वाल, प्रबंधक पीएनबी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें