फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले के कॉलेजों में दाखिले को लेकर छात्रों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में जीडीसी कठुआ ने दिखाई बढ़त
विज्ञापन

तीन चरणों में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया, 12 जून को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। जिले के सभी नौ सरकारी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पांच वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सबसे बड़े संस्थान जीडीसी कठुआ में पहली मेरिट सूची के तहत 63 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि अंतिम चरण में स्पॉट राउंड आयोजित होगा। दूसरी मेरिट सूची 12 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद, उन विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या पहली सूची में सीट प्राप्त नहीं कर सके।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की प्रवेश समिति के समन्वयक राकेश सिंह ने बताया कि पहली मेरिट सूची में 27 मेजर विषयों के लिए कुल 1020 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें से सोमवार तक 651 विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा करवा दिया है। वहीं, काउंसिलिंग के दौरान 54 विद्यार्थियों ने अपने मेजर विषय बदलने के लिए आवेदन भी दिया है। जीडीसी हीरानगर में भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। यहां पहली सूची में आवंटित 346 सीटों में से 201 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित किया है।



सीयूईटी की जगह 12वीं के अंकों से प्रवेश का असर


नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पिछले तीन वर्षों तक कॉलेजों में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से किया जाता था। इस व्यवस्था में कई कॉलेजों की सीटें खाली रह जाती थीं। इस बार उच्च शिक्षा विभाग ने 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है, जिससे विद्यार्थियों में पहले चरण से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के कॉलेजों को उम्मीद है कि स्पॉट राउंड के दौरान अधिक संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेंगे, क्योंकि काफी विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है और वे अगले स्पॉट राउंड का इंतजार कर रहे हैं।



पहले चरण में कॉलेजवार दाखिले की स्थिति
कॉलेज
चयनित विद्यार्थी
दाखिला
प्रतिशत
1. जीडीसी कठुआ 1020 651 63 प्रतिशत
2. महिला कॉलेज कठुआ 143 84 59 प्रतिशत
3. जीडीसी हीरानगर 346 201 58 प्रतिशत
4. जीडीसी मढ़ीन 17 15 88 प्रतिशत
5. जीडीसी बिलावर 266 100 38 प्रतिशत
6. जीडीसी रामकोट 29 20 69 प्रतिशत
7. जीडीसी बनी 128 104 81 प्रतिशत
8. जीडीसी बसोहली 87 18 20 प्रतिशत
विज्ञापन

9. जीडीसी महानपुर 31 10 32 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें