फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सेतु पर चहलकदमी कर पर्यटकों ने 2019 को कहा अलविदा

विज्ञापन
नये साल की पूर्व संध्या पर बसोहली के एतिहासिक अटल सेतु पर चहलकदमी करते पर्यटक। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। प्रदेश सहित जिले का एतिहासिक पुल अटल सेतु और रंजीत सागर झील पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। इसके साथ ही यह मुख्य डेस्टीनेशन बन गया है। जहां साल भर पर्यटकों का अटल सेतु को निहारने के लिए पहुंचना जारी रहा है वहीं, नव वर्ष के स्वागत और 2019 को बाय-बाय करने के लिए भी पर्यटकों ने इस बार अटल सेतु और रंजीत सागर झील को ही प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अटल सेतु और रंजीत सागर झील पर्यटकों से सराबोर रही। जहां सैलालियाें ने अटल सेतु पर चहलकदमी कर नजारों को कैमरों में कैद किया, वहीं रंजीत सागर झील में बोटिंग का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान दिल्ली, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से पर्यटकों की आमद ज्यादा रही।
उधर, देर शाम रंजीत सागर झील के साथ सटे पुरथू व अटल सेतु पर डीजे की धुन पर युवा नव वर्ष के स्वागत और 2019 के अंतिम दिन के जश्न पर जमकर थिरकते नजर आए। देर रात तक हुई आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशनी से नहा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को दिनभर हर वर्ग के लोग अपने-अपने ढंग से अपनों को नए साल की शुभकामनाएं देेते नजर आए। जहां बच्चों और युवाओं ने खूब डांस कर मस्ती की वहीं, महिलाओं ने नए साल के आगमन पर कुछ विशेष प्रकार के व्यजंन बनाए। पहाड़ी व ग्रामीण इलाकों मे नव वर्ष के आगमन पर आयोजित होने वाले भंडारों की भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

नये साल की पूर्व संध्या पर बसोहली स्थित रंजीत सागर झील बोटिंग का आनंद लेते पर्यटक। अमर उजाला- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें