फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चड़वाल में घासचराई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। तहसील हीरानगर के अंतर्गत चड़वाल में राजस्व विभाग ने सरकारी घासचराई भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि पर एक निर्माणाधीन ढांचे का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हटवा दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गांव चड़वाल स्थित खसरा नंबर 1015 की कचराई भूमि पर करीब दो मरला क्षेत्र में शेड निर्माण का कार्य किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन ढांचे को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखा जा सके और अवैध निर्माणों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें