फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ दिया धरना

Fri, 30 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले तीन साल का बकाया वेतन और पांच साल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को नियमित करने की मांग पूरा नहीं करने के विरोध में वीरवार को पीएचई विभाग के दिहाड़ीदारों ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो तीन अक्तूबर को होने वाली रैली के 72 घंटों के बाद वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि तीन साल से सरकार ने न तो उन्हें वेतन जारी किया है और न ही उन्हें नियमित करने के लिए कोई योजना बनाई है। ऐसे में कर्मचारियों का रोज खर्च भी अब प्रभावित होने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से वह अपनी मांगों के लिए हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई गई।

उन्हाेंने कहा कि पुलिस के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है, लेकिन विभाग जो कर्मचारियों के साथ कर रहा है उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूूबर को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर वह विरोध रैली करेंगे। ऐसे में उस रैली के 72 घंटों के बाद तक का समय सरकार को दिया जाएगा। अगर सरकार ने उस समय के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें