संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला रोजगार एवं परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से 19 फरवरी को आयोजित होने वाला रोजगार मेला फिर एक बार स्थगित कर दिया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित होने वाले रोजगार मेला को स्थगित किया है।
इससे पहले बीते 13 फरवरी को निर्धारित किया गया था। सोमवार को सहायक निदेशक रोजगार की ओर से जारी अधिसूचना जारी कर की गई।
अधिसूचना के अनुसार, 19 फरवरी को होने वाले रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।
इसके आयोजन की नई तिथि और समय की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मेला में निजी कंपनियों की एक हजार से ज्यादा पदों की भरे जाने का दावा किया गया है।