फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवानिवृत्त न्यायाधीश देव राज शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित शोक सभा में न्यायिक अधिकारियों ने सेवानिवृत जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश देव राज शर्मा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित न्यायाधीशों ने शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह ने दिवंगत न्यायाधीश की न्यायिक प्रणाली के प्रति असाधारण कानूनी सूझबूझ, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने दिवंगत न्यायाधीश की न्यायपालिका और कानूनी बिरादरी के लिए उल्लेखनीय योगदानों को असाधारण और अमूल्य बताया। बैठक का समापन दो मिनट के मौन के साथ हुआ। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें