फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने की स्थायी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार से स्थायी करने की मांग की है। फिंतर में प्रधान बीरबल जलमेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अस्थायी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मंत्री जावेद राणा ने जम्मू में कामछोड़ हड़ताल के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा। पिछले 72 महीने के बकाया वेतन दिया जाएगा लेकिन आश्वासन के सिवाये कुछ नहीं मिला। मौजूदा समय में उन्हें 9300 रुपये महीने का भुगतान किया जाता है जो इस महंगाई के दौर में नाकाफी है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि जल्द लंबित मांगों को पूरा किया जाए। स्थायी करने के लिए एसआरओ 64 के तहत भर्ती नीति बनाई जाए। इस मौके पर कमलेश, प्रेम सिंह, देशराज, केवल कुमार, बंसीलाल, तीर्थ राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें