जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में व्याख्यान का आयोजन
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में टिकाऊ भविष्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित व्याख्यान में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. यशवंत सिंह ने एआई की भूमिका पर विस्तार से बात रखी।
उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी भूमिका हो सकती है। उन्होंने जलवायु मॉडलिंग, नवीकरणीय ऊर्जा अनुकूलन, सटीक कृषि और स्मार्ट शहरी बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में एआई के वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बारे में बताया। कठुआ परिसर रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने विद्यार्थियों के बीच अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। वहीं, यूआईईटी प्रधानाचार्य डॉ. रॉकी गुप्ता ने पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में एआई की भूमिका के बारे वकालत की। उन्होंने युवा को इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया। शुरूआत में एमसीए विभाग के प्रभारी डॉ. सौरभ शास्त्री ने आधुनिक स्थिरता चुनौतियों का समाधान करने में एआई की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया। व्याख्यान का आयोजन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और कंप्यूटर विज्ञान और आईटी विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमें डॉ. भारती राणा, अमित शर्मा, डॉ. सनी शर्मा, प्रणव रत्ता, गौरव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।