फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीआईएस मानकों का सख्ती से पालन करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जम्मू ने कठुआ जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स कठुआ के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया। कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश शर्मा ने सभी सरकारी कार्यों में बीआईएस मानकों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इससे गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने विभागों से आग्रह किया कि वे चल रहे और आगामी परियोजनाओं में मानकीकरण के नियमों को शामिल करें।
इससे पहले बीआईएस के निदेशक एवं प्रमुख तिलक राज ने अधिकारियों को बीआईएस के कार्यप्रणाली और इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीआईएस प्रमाणन उपभोक्ताओं को उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के संबंध में आश्वासन प्रदान करता है।
विज्ञापन

एडीडीसी ने भी सभी विभागों में एक समान गुणवत्ता प्रोटोकॉल अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि परियोजनाओं के परिणाम बेहतर हों।
बीआईएस टीम ने सरकारी परियोजनाओं में प्रमाणित सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला और उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्किंग, लैब परीक्षण तथा नियामक ढांचे से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। अधिकारियों को नो योर स्टैंडर्ड पोर्टल, मानक ऑनलाइन पोर्टल और बीआईएस केयर एप के बारे में भी बताया गया जिनके माध्यम से मानकों की जांच और शिकायत का निवारण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें