बिलावर। महाराजा हरि सिंह की जयंती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर बिलावर में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उन्हें याद किया।
मांडली गांव से सुबह 11:00 बजे बाइक रैली निकली जो धार सड़क से होती हुई फिंतर पहुंची। इसके बाद देवल गांव से होते हुए रैली बिलावर पहुंची। रैली में मौजूद सभी लोगों ने महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह एक महान राजा और समाज सुधारक थे, जिन्होंने जम्मू और कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिया और पूरे राज्य में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया था। इस मौके पर महाराजा हरि सिंह अमर रहें के उद्घोष से इलाका गुंजायमान हुआ।