फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तीसरे चरण के होने वाले चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का क्रम जारी है। शुक्रवार को लखनपुर स्थित सरकारी हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली और नुक्कड़ नाटक पेश कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता की भागीदारी का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य पेश कर न केवल कार्यक्रम में रंग भरा, बल्कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए आगे आने को कहा।
स्कूल की प्रभारी मुख्य अध्यापिका सविता गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चलो-चलें हम पोलिंग बूथ, लोकतंत्र इससे होगा मजबूत, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करें चलो मतदान, सत्य और ईमान से, सरकार बने मतदान से जैसे नारे लगाते हुए कार्यक्रम में जोश भरा। वहीं छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व का कीजे यूं सम्मान, निश्चय करके कदम बढ़ाए और करें मतदान, मेरा भारत देश महान मेरा भारत देश महान गीत पर समूहनृत्य पेश कर कार्यक्रम में रंग भरा। स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक पेश कर मतदान न करने के नुकसान और शत-प्रतिशत मतदान करने के लाभ को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में सूत्रधार सत्यदीप शर्मा के साथ स्कूल स्टाफ, स्थानीय नागरिकों व छात्रों सहित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ली कि आने वाले चुनाव में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी मुख्य अध्यापिका ने चुनाव को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए कहा कि इसमें हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। इसे हम अपने मत का प्रयोग कर सुनिश्चित बनाते हैं क्योंकि हमारे मतदान से चुनी गई सरकार देश और समाज का आने वाले पांच साल तक प्रतिनिधित्व करती है। लिहाजा हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय राष्ट्र सर्वोपरि की परिकल्पना का ध्यान रखना होगा।
कार्यक्रम के दौरान गुरमीत कौर, कामिनी शर्मा, रोमी देवी, पूनम सलारिया, ईश्वर शरद, जसमीत कौर, अंजू बाला, तेजपाल सिंह और स्वर्ण सिंह आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें