फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहाड़ों में लुढ़का तो शहरों में चढ़ा मत प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उधमपुर संसदीय सीट पर संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में 18 विधानसभाओं में पहड़ी क्षेत्रों में शहर की तुलना में मतदान प्रतिशत कम रहा। पूरे संसदीय क्षेत्र के मतदान रुझान में कठुआ शहर से सटी तीन विधानसभाओं कठुआ, जसरोटा और हीरानगर में 72 फीसदी से अधिक मतदान रहा। इसके उल्ट पहाड़ी क्षेत्रों में आते बनी, बसोहली और बिलावर में 67 फीसदी से ऊपर ग्राफ नहीं चढ़ पाया। इसी तरह उधमपुर के चिनैनी, रामनगर में मतदान 70 फीसदी से कम रहा जबकि शहर के सटे उधमपुर ईस्ट और वेस्ट में 73 फीसदी से अधिक वोट पड़े। रामबन जिले के दोनों विधानसभा हलकों रामबन और बनिहाल में मतदान 67 फीसदी से कम दर्ज हुआ। जिला किश्तवाड़ के पाडर नागसेनी को छोड़ इंदरवल और किश्तवाड़ में मतदान 69 फीसदी से कम रहा। इसी प्रकार भदवाह, डोडा और डोडा वेस्ट में भी 70 फीसदी से कम वोट पड़े।मतदान प्रक्रिया में कठुआ विधानसभा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी 18 विधानसभा में सबसे अधिक 75.44 फीसदी वोट कठुआ विधानसभा में बरसे। बनिहाल में सबसे कम 59.04 फीसदी मतदान रहा। कठुआ के बाद सबसे अधिक 73.68 फीसदी मतदान जसरोटा विधानसभा में हुआ। इसके बाद उधमपुर वेस्ट (73.28) और उधमपुर ईस्ट में 73.26 फीसदी वोट पड़े। हीरानगर में 72.65 फीसदी मतदान हुआ। पाडर नागसेनी में 70.06 फीसदी मत पड़े। इंदरवल में 68.99, किश्तवाड़ में 65.44, भद्रवाह में 63.01, डोडा में 68.14, डोडा वेस्ट में 69.36, रामबन में 66.71, चिनैनी में 69.47, रामनगर में 66.61, बनी में 62.70, बिलावर में 66.28, बसोहली में 64.99 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में 2019 के मुकाबले गिरा मतदान2019 लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत की तुलना में इस बार हर विधानसभा में मतदान का ग्राफ कम हुआ। मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारी बरसात को कम मतदान की वजह बता रहे हैं। 2019 लोस चुनाव में रियासी विधानसभा (अब जम्मू लोकसभा का हिस्सा) में सबसे अधिक 79.7 फीसदी मतदान हुआ था। रियासी के बाद उधमपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 79.3 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार उधमपुर में 2019 के मुकाबले 5.8 फीसदी कम मतदान हुआ। कठुआ विधानसभा में भी 3.76 फीसदी मतदान कम हुआ।
14 में से केवल पांच थर्ड जेंडर ने दिया वोट
चुनाव आयोग की सूची में उधमपुर संसदीय क्षेत्र में 14 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। शुक्रवार को केवल 5 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने ही अपने अधिकार का उपयोग किया। इस दौरान भद्रवाह, डोडा में 2-2 जबकि बसोहली में एक थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालने पहुंचे। जिला डोडा में 7, जिला कठुआ में 6 और उधमपुर में एक थर्ड जेंडर मतदाता सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें