फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तारानगर में बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने जताया रोष

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तारानगर में तीन दिन से बिजली गुल होने पर रोष जताते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
लोगों ने बिजली विभाग पर समस्या का निदान करने में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कठुआ। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिन से शहर के वार्ड 13 स्थित तारानगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। इससे वहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लोगों की समस्या का निदान करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में एक दिन भी बिजली न होने से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। उनके मोहल्ले में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को पिछले तीन दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो घर के कामकाज हो रहे हैं और न लोग रात को चैन की नींद सो पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज भी उनके मोहल्ले में बिजली की सप्लाई बहाल नही की तो वह लोग सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसका जिम्मेदार भी विभाग ही होगा। संवाद
विज्ञापन

बिजली के बिना लोगों के न तो घरेलू उपकरण चल रहे हैं और न ही पानी मिल रहा है। तीन दिन पहले जब आंधी आई थी तो विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति को बंद किया था। अगली सुबह मौसम सामान्य होने के बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू की गई तो मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। समस्या संज्ञान में होने के बावजूद विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

संत राम, स्थानीय निवासी
-
अभी एक माह पूर्व बिजली के बिलों का भुगतान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के विभाग का पूरा अमला मोहल्ले-मोहल्ले में कार्रवाई को अंजाम दे रहा था। मगर जब सेवा देने की बात आ रही है तो विभाग अपनी जिम्मेदारी को भूल रहा है। आज के दौर में बिजली न होने से लोगों के घर के कामकाज ठप हो कर रह जाते हैं। इससे लोग परेशान हैं।
राजिंदर सिंह चिब, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें