फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली सप्लाई प्रभावित, डेढ़ लाख आबादी को होना पड़ा परेशान

Sun, 23 Mar 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। शनिवार को इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। पंपिंग स्टेशनों पर पंपिंग नहीं होने के कारण 70% से अधिक इलाके में पेयजल सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

स्थानीय गुल मोहम्मद, करनैल सिंह, ओम प्रकाश, अरुण खजूरिया, मनोज कुमार, लाडू और यशपाल गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से 22 मार्च तक बिजली लाइनों में नए कंडक्टर लगाने के लिए और लाइनों की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था, जो सुबह नौ से लेकर दोपहर दो बजे तक निर्धारित था, लेकिन शनिवार को इलाके में शाम पांच बजे बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
शाम छह के बाद एक बार फिर इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जो रात 8:30 बजे तक बहाल नहीं हो पाई। लोहाई मल्हार ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन कमल कुमार, वरिष्ठ नागरिक विशन दास, वरिष्ठ नागरिक जसवंत सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि वह हर महीने बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें