बिलावर। 33 केवी महानपुर फिंतर लाइन में नए कंडक्टर लगाने के लिए बिलावर उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में 8 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी पत्र के मुताबिक शनिवार को सात घंटे के लिए उपमंडल के इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान बिलावर, मांडली, देवल, परनाला, बग्गन ,टांडी, मछेडी, भड्डू ,कड़ेतर और इनसे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद