फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी हाई स्कूल की छात्राओं ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल भड्डू में एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने छात्राओं को योग का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। छात्राओं को ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया। इसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ-साथ ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया जिससे छात्राओं की शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। योग प्रशिक्षक ने छात्राओं को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में भी बताया। स्कूल के मुख्य अध्यापक महेंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों ने भी योग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें