फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 64 बिजली बिल बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 19.70 लाख किए वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। बिजली बिल के बकायादारों पर बुधवार को विद्युत विभाग ने कार्रवाई की। कार्रवाई में करीब 64 कनेक्शन काटे गए, इसके बाद लगभग 44 उपभोक्ताओं ने अपना बिल भर दिया, जबकि 20 कनेक्शन कटे हुए हैं।
बिजली बिलों के बकायादारों पर विभाग की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के तहत विभाग की टीम ने चड़वाल, दयाला चक हीरानगर में छापे मारकर बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। जैसे ही विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची कुछ देनदारों ने मौके पर ही बिलों का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

टीम में शामिल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिजली बिल बकायादारों पर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा बेहतर होगा कि लोग अपने बकाया बिल कनेक्शन कटने से पहले जमा करवा दें।
विज्ञापन


एईई भरत शर्मा ने कहा करीब 64 कनेक्शन की जांच की गई जिसमें से 44 ने भुगतान कर दिया जबकि 20 कनेक्शन अभी भी कटे हुए हैं। इस दौरान करीब 19 लाख 70 हजार रुपये वसूल किए गए हैं। उन्होंने कहा आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी इसलिए बेहतर होगा कि लोग बकाया बिजली बिल का भुगतान कार्रवाई से पहले कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें