फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 अक्टूबर को होगा मतदान, उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान के पद के चार दावेदारों का फैसला हो गया है। 28 अक्टूबर को चुनाव होगा और उसकी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
करीब पांच साल के बाद होने वाले इस चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ यूनियन के उन सदस्यों में भी देखा जा रहा है जो एक मतदाता के रूप में अपनी भूमिका अदा करेंगे। विगत 18 अक्टूबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव के लिए गठित की सात सदस्यों की टीम में शामिल चरणजीत सिंह ने बताया कि चुनाव कराने के लिए की गई अंतरिम व्यवस्था में उनके साथ अमरजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, पुष्पिंदर सिंह, हमीद मोहम्मद, हरपाल सिंह और निखिन पराशर शामिल है। चुनाव पारदर्शी तरीके से होगा।
उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर तक चली नामांकन की प्रक्रिया में नौ प्रत्याशियों ने प्रधान बनने के लिए नामांकन भरा था। की सभी प्रक्रिया को पूरा किया था। 20 और 21 अक्टूबर को पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। शेष बचे चार प्रत्याशियों में शामिल भूपिंदर सिंह बावा, दौलत सिंह, सुशील शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा को 23 अक्टूबर के दिन चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अक्टूबर को सुबह नौ से लेकर तीन बजे तक यूनियन के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे। मतदान की प्रक्रिया के पूरा करने के बाद मतगणना शुरू होगी और उसी दिन प्रधान के नाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें