दयाला चक में पहली बार दुकानदार वोट के जरिए व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुनेंगे। चुनाव संबंधी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें सोहनलाल उर्फ सरदारी, नंद किशोर उर्फ कालू और सतीश कुमार उर्फ काला शामिल हैं। तीनों उम्मीदवारों ने छोटे और बड़े दुकानदारों को रिझाना शुरू कर दिया है। वहीं मतदाता भी वोट के जरिए अपना अध्यक्ष चुनने के लिए उत्सुक हैं। सोमवार देर शाम तक तीनों उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुटे रहे। इस चुनाव में छोटे दुकानदारों और रेड़ी, फहड़ी वालों की अहम भूमिका रहेगी। यही कारण है कि तीनों उम्मीदवार इन्हें साधने में लगे हुए हैं। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में यह चुनाव होगा, इसके बाद यहां बनाई गई चुनाव समिति विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र देकर जीत की घोषणा करेगी।
उप मंडल में पहले लोगों की सहमति से व्यापार मंडल अध्यक्ष बनते थे। पहली बार मतदान से व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनने की प्रथा चड़वाल से शुरू हुई और अब दयाला चक में भी इसी प्रक्रिया से व्यापार मंडल अध्यक्ष चुना जाएगा।