फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कठुआ जिला प्रशासन ने नगरी में स्वीप के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हायर सेकंडरी स्कूल नगरी और म्युनिसिपल कमेटी के क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उन्हें लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर इसे और मजबूत करने की अपील की। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर और स्लोगन देते हुए चुनावों में अधिक से अधिक भाग लेने और अपने मत का दान करने की अपील करते हुए संदेश दिया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। चुनाव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। एआरओ विश्व प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को प्रेरित किया गया कि वे लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर तहसीलदार नगरी आना जम्वाल, हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के प्रिंसिपल जतिंदर सेठी व स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें