फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खालसा साजना दिवस पर गतका पार्टी ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 325वां खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य पर जसरोटा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही निरभौ निर्वैर गतका अखाड़ा समूह ने मनमोहक प्रदर्शन किया। भाई तरनवीर सिंह के नेतृत्व में समूह ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्टेशनरी और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन के प्रधानाचार्य मंगत राम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक गुरनाम सिंह ने खालसा साजना दिवस के इतिहास पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जब गुरु गोबिंद सिंह जी ने पंज प्यारों को अमृत दिया था, उसमें विभिन्न जातियों और क्षेत्रों के लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम सच्चे लोकतंत्र की स्थापना में एक मील का पत्थर था क्योंकि इसने सत्ता को खालसा पंथ में केंद्रीकृत कर दिया, जो इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें