उपमंडल के परनाला गांव में सरकार ने बिजली विभाग का रिसीविंग स्टेशन बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। लेकिन रिसीविंग स्टेशन का काम शुरू नहीं किया गया है। प्रणला पंचायत के सरपंच वीरद्र कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से गांव में रिसिविंग स्टेशन बनाने के लिए सरकारी जगह को भी चिन्हित किया गया है। लेकिन रिसिविंग स्टेशन का काम शुरू होने में काफी समय लग गया है।
उन्होंने बताया कि मंडल बिलावर के कई दर्जन गांव जिसमें सेरी, मुनी, परनाला, पल्लन, धरालता और अन्य गांव चूनेरा रिसिविंग स्टेशन पर निर्भर रहते हैं। आए दिन लोगों को अघोषित बिजली कटों के कारण परेशानियां उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में लो वोल्टेज की समस्या भी है, जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरपंच ने बताया कि चूनेरा रिसिविंग स्टेशन पर अधिक लोड होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है।
सरपंच ने बताया कि गांव में रिसिविंग स्टेशन बनाने के लिए सरकार की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। गांव में जगह भी चिन्हित की गई है, लेकिन रिसिविंग स्टेशन का काम शुरू नहीं किया जा रहा है।सरपंच ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में रिसिविंग स्टेशन का काम शुरू किया जाए, जिससे दर्जनों गांव के लोगों को लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटों से निजात मिल सके।