कठुआ। शनिवार दोपहर को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने बुजुर्ग की को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान राम लाल पुत्र बुआ दित्ता निवासी पटेल नगर कठुआ के रूप में हुई है। वहीं बिलावर के मल्हार इलाके है। जिसमें एक सात वर्षीय बालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगले से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बालिका को बिलावर लाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। संवाद