फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी से हज के लिए जाएंगे आठ लोग, स्वास्थ्य जांच सोमवार को

Sun, 20 Apr 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी तहसील से हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच आगामी सोमवार को उपजिला अस्पताल बनी में की जाएगी। इस साल आठ लोग हज के लिए बनी से रवाना होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. देवराज ने बताया कि उन्हें हज यात्रियों की सूची प्राप्त हो चुकी है और सभी को स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. देवराज ने बताया कि हर वर्ष सरकारी निर्देशों के अनुसार हज यात्रियों की पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचाव किया जा सके। जांच के दौरान यात्रियों को आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से सूचना दे दी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की गई है। डॉ. देवराज ने यह भी स्पष्ट किया कि यह स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है और जांच के बाद ही यात्रियों को हज यात्रा की अनुमति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें