फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा में 1.71 करोड़ से बनेंगे आठ कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा मेें आठ अतिरिक्त कक्ष बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस पर लगभग एक करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने की योजना है। कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आठ अतिरिक्त कक्षाकक्ष एक मंजिला इमारत में बनाएं जाएंगे। जिसमें चार कमरे नीचे और चार उसे पर निर्माण होना है। दरअसल, लंबे समय से स्कूल प्रशासन इन कमरों के निर्माण की मांग कर रहा था, जिसको इस वित्त वर्ष में शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल गई है। यह राशि यूटी कैपेक्स बजट के तहत जारी की गई है। वहीं, इस कार्य के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने से निर्माणकार्य शुरू हो जाएगा। वर्तमान में स्कूल छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक 300 से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। हालांकि छोटी कक्षाओं को आयोजित करने के लिए स्कूल प्रशासन के पास पर्याप्त सुविधा थी, लेकिन नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं आयोजित करने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

आठ अतिरिक्त कक्ष के निर्माण होने से सभी कक्षाओं को आयोजित करने में पर्याप्त जगह मिल पाएगी। पर्याप्त मात्र में कक्षाकक्ष न होने से कई बार छोटे बच्चों की कक्षाएं खुले में लगानी पड़ती थी, जिसका अब समाधान हो जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणकार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अगले साल तक स्कूल को पर्याप्त मात्रा में कमरे उपलब्ध होंगे। - चमन लाल, प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें