छड़ी यात्रा: कुंड नगाली से नुकनाली की ओर पहाड़ी चोटियां चढ़कर चंडी माता मंदिर जाते भक्त। स्रोत:
बसोहली के कुंड से नुकनाली के लिए वार्षिक छड़ी यात्रा चंडी माता मंदिर से रवाना हो गई। वार्षिक नुकनाली यात्रा के लिए भक्तों की आस्था देखते बन रही थी। सोमवार की सुबह नुकनाली माता के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा जब पहाड़ों पर पहुंची तो माता के जयकारों से पहाड़ गूंज उठे। मंदिर के पुजारी धनी राम ने बताया कि यह छड़ी यात्रा तीन दिन की होगी। यात्रा का पहला पड़ाव अनहोर गला में था, जहां रात में यात्रा का ठहराव हुआ।
दूसरे दिन मंगलवार को यह यात्रा चंडी माता मंदिर नुकनाली पहुंची। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु माता के दर्शन कर वापस लौटेंगे। बुधवार को इस यात्रा का कुंड पहुंचकर समापन हो जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भक्तों की नुकनाली माता के प्रति विशेष आस्था है। यहां हर वर्ष भक्त माता के दर्शन के लिए दुर्गम रास्तों से होकर पहुंचते हैं और माथा टेककर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।