कठुआ। जम्मू कश्मीर को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के सहार खड्ड स्थित एक मात्र पुल की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है। वीरवार को पुल के पिलरों के पास होने वाले क्षरण को खत्म करने की कवायद के तहत दूसरे दिन वहां क्रेटों को बांधने का काम दिन भर जारी रहा है।
भारी बारिश के कारण सहार खड्ड में होने वाले क्षरण को देखते हुए गत बुधवार से ही हाइवे अथारिटी ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी। इसमें सबसे पहले खड्ड के तल को समान बनाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया गया। वहीं पुल को स्थायित्व देने वाले उसके तीन पिलरों के आसपास कटाव को रोकने के लिए पत्थरों के क्रेट से उसे कवर किया जा रहा है। अथारिटी के अधिकारियों की देखरेख में युद्ध स्तर पर चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान पुल से केवल हल्के वाहनों को तो आने और जाने की इजाजत दी गई थी। जबकि शाम को हुई लोड़ टेस्टिग की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है।
जिले में पिछले 10 दिनों से होने वाली भारी बारिश से जम्म-कश्मीर को शेष भारत को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले सहार खड्ड में बने पुल के पिलरों के पास होने वाले क्षरण शुरू हो गया था। जिसको देखते हुए अथारिटी ने इस पुल पर होने वाले वाहनों के आवागमन को अथारिटी रोक दिया था। जिसे बचाने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए अथारिटी द्वारा भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है।