कठुआ। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ ने स्नातक के पहले सेमेस्टर में गैर सीयूईटी विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सोमवार से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया 20 सितंबर तक जारी रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नए सत्र के लिए गैर-सीयूईटी विद्यार्थियों को अपने आप को ऑन दा स्पॉट दाखिला लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई वेबसाइट https://jkadmission.samarth.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों को कॉलेज में विभिन्न स्ट्रीमों में दाखिला मिल पाएगा। 20 सितंबर के बाद दाखिला विंडो उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बंद कर दी जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अंतिम सूचना जारी कर गैर सीयूईटी विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
बता दें कि डिग्री काॅलेज कठुआ में मेरिट के आधार पर विभिन्न स्ट्रीमों की जारी की गई सूची के बाद काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया भी जारी है। इसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर को निर्धारित की गई है।