फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राधा-कृष्ण की झांकी दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में जारी गणेश महोत्सव पर सोमवार की रात शहर के मुखर्जी चौक से सटे पुराने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में होने वाले आयोजन को देखने लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां निकालकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन को देखने के लिए शाम से ही पंडाल में भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। श्री गणेश वंदना के साथ शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान माता वैष्णो देवी, कृष्ण-सुदामा मिलन, राधाकृष्ण, और भगवान शिव की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि 14वीं बार करवाए जाने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह श्री गणेश पूजा और हवन करवाया जा रहा है। शाम को रासलीला के साथ प्रभु के भजनों का भक्त आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजन स्थल पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें