फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लेखन प्रतियोगिता में गुरप्रीत कौर को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वस्तुओं के मानकीकरण और गुणवत्ता पर जागरूकता कार्यक्रम और कानूनी और नियामक अनुपालन के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल कीड़िया में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार वैद्य की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा करवाई जाने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान बीआईएस टीम के सदस्य करण राणा और मोनिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


संरक्षक अतुल शर्मा और रश्मि सल्होत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में गुरप्रीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें एक हजार नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरा स्थान पर रहने वाली शिवाली देवी ने 750 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, तीसरा स्थान हासिल करने पर मीनाक्षी थापा को 500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि चौथे स्थान पर रहे अमनदीप सिंह ने 250 रुपये इनाम के तौर पर हासिल किए। इसकी जानकारी स्कूल के स्टूडेंट्स क्लब के सदस्य ओम प्रकाश और मीनाक्षी देवी ने दी है।
उन्होंने बताया कि कि प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों को कठुआ के गोविंदसर में आईआईडी सेंटर मैसर्स जय के इंडस्ट्रीज में एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया, जहां उन्हें पैकेज्ड पानी की बोतलों में अपनाई जाने वाली बीआईएस प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए उनके स्कूल का चयन किए जाने पर बीआईएस सदस्यों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के तौर इंडोर सजावटी पौधे के गमले भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें