कठुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 का कठुआ में भी आयोजन किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. विशाखा शर्मा की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा में 1134 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र तैयार किए गए थे, जहां सुरक्षा के भी चाक चौबंद प्रबंध थे।
दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कठुआ में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 एग्जाम के लिए दो केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल राजबाग में स्थापित किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को जारी किया जाएगा। संवाद