फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। करीब दो माह से ऑफलाइन परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर साथ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कॉलेज व विवि प्रशासन के खिलाफ सैकड़ों विद्यार्थियों प्रदर्शन किया। स्टूडेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हो रहे जम्मू संभाग के डिग्री कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षा कराए जाने कर मांग दोहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सन्नी डोगरा ने कहा कि कोरोना के कारण पूरे सत्र के दौरान कॉलेज में ऑफलाइन के बजाए ऑनलाइन कक्षाएं लगीं। एक माह पहले खुले कॉलेज में अगर ऑफलाइन कक्षाएं लगी हैं तो उनमें 20 प्रतिशत से ज्यादा पाठ्यक्रम कवर नहीं हुआ है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। बीते हुए प्रदर्शन के बाद कॉलेज की प्रधानाचार्य ने उन्हें आश्वासन दिया था। कि इस बारे में विवि प्रशासन से बात कर विद्यार्थियों की इस मांग से अवगत कराया जाएगा। लेकिन इस संबंध में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने जब जम्मू विश्वविद्यालय के कंट्रोलर से बात की तो उनका जवाब था कि सभी डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्य ने उन्हें लिखित रूप में बताया हैं कि निर्धारित पाठ्यक्रम का 80 प्रतिशत ऑफलाइन कक्षाओं में पूरा हुआ है।
ऐसे में उन्होंने ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के आदेश दिए हैं। अगर कॉलेज उन्हें लिखकर दें कि कोरोना के कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है तो वह इस पर विचार कर सकते हैं। जिससे साफ है कि कॉलेज प्रशासन अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विद्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन के आदेश नहीं जारी हुए तो आने वाले दिनों में वह लोग इसके खिलाफ कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल भी शुरू कर सकते हैं। प्रदर्शन में वंदना देवी, अखिल जसरोटिया, निशा शर्मा, नीतीश कुमार, तानिया देवी, पवन कुमार, राजन कुमार, गुलशन कुमार, राजन कुमार आदि विद्यार्थी रहे।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज रोड पर प्रदर्शन समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने महिला कॉलेज तक रोष मार्च निकाला और वहां पढ़ने वाली छात्राओं को भी समर्थन करने के लिए आगे आने को कहा। इस मौके पर सन्नी डोगरा ने कहा कि चूंकि उनकी समस्या साझा है, लिहाजा इसके लिए होने वाले संघर्ष में उन्हें भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छात्राओं को डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने हक के लिए अगर कोई छात्रा बोलना भी चाहती है तो कॉलेज प्रशासन से डरकर आवाज बंद रखती हैं। जिसके बाद कुछ छात्राओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित किए जाने के हक में आवाज बुलंद की।
----------------------------------
ऑफलाइन परीक्षा मंजूर नहीं
बिलावर। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश का राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर के छात्र-छात्राओं ने विरोध किया। शनिवार को विद्यार्थियों ने विवि की ओर से जारी आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने मांग है कि उनकी परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह पर ऑनलाइन तरीके से हों। इस संबंध में विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया और परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने की मांग की। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को तीन दिनों के भीतर पूरा नहीं किया तो विद्यार्थी सड़कों पर उतरकर इस फैसले का विरोध करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश शर्मा के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी छात्र लौट गए। प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि ज्ञापन जम्मू विवि भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें