राजीव गांधी कालेज आफ एजुकेशन में मंगलवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हुए अंतर कालेज गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान, मुद्धा, चुनौती और अवसर गोष्ठी का विषय रहा।
इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रथम शिक्षा मंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम स्वतंत्रता सेनानी, स्कॉलर, शिक्षविद थे।
उन्होंने बताया कि वे सदा देश की एकता और अखंडता के पक्ष में रहे और स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बनाए गए। उनका विश्वास था कि शिक्षा प्रत्येक मनुष्य का अधिकार है और ये हर व्यक्ति को दी जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रथम शिक्षा मंत्री का मानना था कि एक शिक्षित नागरिक ही अपने हक और कर्तव्यों के प्रति सचेत रह सकता है और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकता है।
इस मौके पर कालेज चेयरपर्सन अनु डोगर, कालेज प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्टाफ के लोग भी उपस्थिति रहे। वहीं डीग्री कालेज में भी शिक्षा दिवस के अवसर पर मनोवैज्ञानिक विभाग के विद्यार्थियों ने पूरे कालेज में सफाई अभियान चला कर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री को याद किया।
इस मौके पर हिनायत, कृष्णा अरोड़ा, भानू प्रताप, अंचल, पूजा व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। कालेज छात्र डींपल शर्मा ने बताया कि शिक्षा हासिल करना मनुष्य का अधिकार है और इसे खरीदा और बेचा नही जाना चाहिए और देश के प्रत्येक बच्चे को पढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।