फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में ई-रिक्शा खाई में गिरा

Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी-धार सड़क पर शुक्रवार को ई-रिक्शा खाई में गिर गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम 4 बजे हुआ। ई-रिक्शा का ड्राइवर पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुका और नीचे उतर गया। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठे दूसरे व्यक्ति ने वाहन स्टार्ट कर दिया। ई-रिक्शा चालू होते ही संतुलन बिगड़ गया और सीधे खाई में जा गिरा। ई-रिक्शा सवार ने फौरन छलांग लगा दी। ई-रिक्शा का चालक और उसमें सवार व्यक्ति दोनों मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें