बिलावर। नाज पुल से लेकर उप जिला अस्पताल बिलावर तक सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने के लिए ई रिक्शा चालकों ने रविवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक राज सिंह, छोटू मन्नी , जगदीश और बिट्टू ने बताया कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने की मांग की लेकिन विभाग की ओर से जब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रविवार को सभी ई रिक्शा चालकों ने गड्ढे भरो अभियान चलाया ।
ई रिक्शा चालकों ने नाज पुल और उप जिला अस्पताल तक सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है। ई रिक्शा चालकों ने बताया कि गहरे गड्ढों की वजह से उनके वाहनों को नुकसान पहुंच रहा था साथ ही जब वह सवारियां बिठाकर सड़क पर ई रिक्शा चलते थे तो हिचकोले लगने के कारण सवारियों को भी परेशान होना पड़ता था।