फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-ढग्गर मार्ग पर ई-रिक्शा हादसा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी । डुग्गन क्षेत्र में रविवार को बनी-ढग्गर मार्ग पर चिरौड़ी के पास एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया।


जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा संख्या जेके08आर-2846 चिरौड़ी, डुग्गन के पास दुर्घटना का शिकार हुआ। हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह लोगों को चोटें आईं। घायलों की पहचान कौशल्या देवी, शेर सिंह, जोगिंदर कुमार, नीलमा देवी, अमन कुमार और संसार सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल बनी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन



उपजिला अस्पताल बनी में प्राथमिक उपचार के बाद जोगिंदर कुमार, शेर सिंह और कौशल्या देवी की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार उपजिला अस्पताल बनी में किया गया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बनी-ढग्गर मार्ग पर विशेषकर दुर्घटना संभावित एवं तीखे मोड़ों वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें